कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). कोपागंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक बारात में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित नशे में धुत बाराती ने एक को मार सिर फाड़ दिया। बवाल में घराती के तीन लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें सीएचसी कोपागंज में इलाज कराया गया है। सूचना पर यूपी 100 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराकर शादी कराया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के मोहल्ला रजानगर में श्रीनिवास की लड़की की शादी थी। रविवार की रात जनपद बलिया भीमपुरा थाना अंतर्गत के गांव देवलवीर बाड़ू राम के लड़के की बारात लेकर आए थे। शुरू से सब कुछ ठीक चल रहा थी। एक तरफ शादी की रस्म पूरी हो रहा था तो दूसरी तरफ घराती और बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर घरातियों और बरातियों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लात घुस्सा, कुर्सी चलने लगे। बवाल बढ़ने पर बराती भाग निकले।
मारपीट में 38 वर्षीय नरेंद्र कुमार सुबोध, 26 वर्षीय चन्दन सुबोध, 24 वर्षीय रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी में इलाज कराया गया। मौके पर अदरी चौकी के पुलिस विकेश यादव व ब्रिजन यादव बैठकर शादी सम्पन कराया। उसके बाद लड़की की बिदाई करायी गयी। लोगों ने बताया कि बाराती शराब के नशे में बहुत ही उपद्रव किए। घायलों ने बारातियो के खिलाफ कोपागंज थाने को तहरीर दे दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…