मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौली रामपुर पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव में दोपहर 12:00 बजे लाइट कटने के बाद शाम 6:00 बजे तक लाइट आने की कोई संभावना नहीं रहती, आए दिन गर्मी से जनता त्रस्त रहती है उधर लू की मार, धूप की गर्मी और इधर उमस भरी घर की जिंदगी से ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि मचा है ।
कुछ लोगों ने जेईई साहब को फोन लगा कर शिकायत किया कि आपके क्षेत्र में दोपहर बाद लाइट क्यों नहीं रहती तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि हम क्षेत्र में नहीं रहते हैं। जाकर पावर हाउस पर पता करो अब यह जनता पूछना चाहती है कि क्या एसडीओ साहब को इसी लिए रखा गया है कि उनको क्षेत्र और पावर हाउस का पता ही नहीं हो, फिर अगर जेईई साहब को पता नहीं है क्षेत्र में नहीं रहते हैं तो सरकार किसको चुनेगी, कौन क्षेत्र में रहेगा ,कौन विद्युत आपूर्ति को सुचारु ढंग से चलाएगा ।यह तो सरकार के साथ खिलवाड़ हो रहा है फोकट का धन उगाही वेतन लेकर चलते बनो जनता जाए भाड़ में अगर यही हाल रहा सभी एसडीओ महोदय का तो बिजली विभाग का क्या होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…