संजय ठाकुर
मऊ – जिले के परदहा ब्लाक अंतर्गत आधा दर्जन गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाड़ली दिवस मनाया गया जिसमें की मुख्य सेविका और आशा कार्यकर्ताओं ने गांव की किशोरियों को लाकर उनका वजन नाप आदि लिया और उन्हें खानपान में पोषण युक्त आहार तथा महावारी स्वच्छता की जानकारी दी गई।
गीता तिवारी मुख्य सेविका ने बताया कि ग्राम सभा बख्तावरगंज की आगनबाडी कार्यकर्ती सुनीता गुप्ता और उर्मिला के साथ मिलकर गांव की किशोरीयों को लाई और नियमानुसार उनका परीक्षण किया और उन्हेंपुष्टाहार विभाग द्वारा तय प्रमुख गतिविधियों कीजानकारी दी गई।
सीडीपीओ दिनेश राजपूत ने बताया कि परदहा ब्लाक 212 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आज लाड़ली दिवस मनाया गया। किशोरी बालिकाओं को पोषण अभियान सहित पूरक आहार, एनीमिया, वृद्धि निगरानी, आहार शिक्षा और स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर किशोरी बालिकाओं को जागरुक किया गया।
सीडीपीओ ने बताया कि लाड़ली दिवस पर बाल विकास और पुष्टाहार विभाग द्वारा जो प्रमुख गतिविधियां तय की गयी हैं, उस पर किशोरियों को पोषाहार बांटा जाना। उन्हें पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर के भी दिखाए जाते हैं जिससे कि उनके भोजन स्वाद और बढ़े तथा वह स्वादानुसार उसका प्रयोग करें। किशोरियों को उनके शरीर के लिए बढ़ती मांग के अनुसार सही पोषण अत्यंत आवश्यक है । इस अवस्था में अधिक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। कैल्शियम व आयरनयुक्त आहार लेना आवश्यक है। खान पान की आदतें, पोषक तत्वों की आवश्यकता, उनकी प्राप्ति एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी देना ताकि उनका स्वास्थय अच्छा हो। उन्होंने कहा कि इस आयु में सही जानकारी देना एवं परामर्श दिया जाना बहुत आवश्यक है।
सही जानकारी न मिल पाने के कारण किशोरावस्था में विभिन्न प्रकार के शारीरिक, प्रजनन एवं स्वास्थय सबंधी समस्याएं आ जाती हैं।ऐसी स्थिति में, किशोरियों को उनके शारीरिक बदलाव, स्वास्थय एवं प्रजनन के बारे में सही जानकारी एवं परामर्श दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…