संजय ठाकुर
मऊ :जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जनपद स्तरीय अधिकारियो द्वारा कुपोषण मुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से कुपोषित ग्राम पंचायतों को सुपोषित बनाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि कुपोषत बच्चो को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त बनाये तथा गर्भवती महिलाओ के खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराकर देखा जाये कि बच्चा स्वस्थ्य है कि नही यदि बच्चा स्वस्थ्य नही है तो बच्चे की माॅ को आयरन की गोली के साथ विटामीन सी भी दिये जाये और उससे जूडे सभी खान-पान का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओ को हरी साग सब्जिया अधिक मात्रा में खाने के लिए प्रेरित आगनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियो के माध्यम से करे। आगंनवाड़ी एवं आशा कार्यकत्री को निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओ को उनसे सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारियां देती रहे जिससे की गर्भवती महिला एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि यदि जिस अधिकारी के ग्राम पंचायत में कुपोषित बच्चा पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं सख्या अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्रिडा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, वन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर डा0 अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना अतुल वत्स, समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…