अनिल कुमार
रांची: माबलीचिंग का सिलसिला मुल्क में बरक़रार है। इस कड़ी में अब झारखंड के सरायकेला जिले की एक घटना सुर्खियों में है। हुआ कुछ इस तरह कि जिले के खरसावां में चोरी के शक में भीड़ ने 24 साल के मुस्लिम युवक को जमकर पीटा, जिसकी बाद में मौत हो गई। तबरेज अंसारी नाम के इस युवक को कई घंटे तक पीटा गया। इसके बाद 18 जून को उसे पुलिस के हवाले किया गया। कोर्ट ने तबरेज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान पिटाई से घायल हुवे तबरेज़ तबियत बिगड़ गई। उसको 22 जून को बेहद खराब हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बवाल बढ़ता देख सरायकेला थाने में मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद पप्पू मंडल व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनो ने आरोप लगते हुवे बताया है कि जब वे तबरेज से मिलने थाना पहुंचे थे, तो थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने उन्हें मिलने नहीं दिया था, जबकि हाजत में बंद तबरेज दर्द से कराह रहा था। इतना ही नहीं पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पप्पू मंडल मृतक तबरेज को गाली गलौज कर रहा था और पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही थी। परिजन बताते हैं कि तबरेज की स्थिति को देखते हुए वे शुरू से अपने खर्च पर बेहतर इलाज की मांग कर रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों को नहीं माना जिससे उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…