आसिफ रिज़वी/ मुकेश कुमार
मधुबन (मऊ) : आज नवागत पुलिस अधीक्षक ने जैसे ही कार्यभार ग्रहण किया उनको अपराधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दिया. आज रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत मित्तूपुर बंधे पर रविवार की अल सुबह 6.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 50 वर्षीय दीपन यादव पुत्र रामअधीन की हत्या कर दी। वहीं उससे बात कर रहे मित्तूपुर निवासी हरींद्र यादव को घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक हिस्ट्रीशीटर था तथा कई गंभीर मामलों में उसके ऊपर मुकदमा चल रहा था। दीपन यादव के विरुद्ध स्थानीय थाने में कांग्रेस व सपा नेता की हत्या, गैंगस्टर सहित आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस बात की जानकारी जैसे ही परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों को हुई तो वे पुलिस पर घटना की सूचना परिजनों को दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से आक्रोशित गए। थाने पर पहुंचकर बवाल मचाते हुए मधुबन-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्वेता आाशुतोष ओझा, ने आश्वासन देकर लगभग 10 बजे जाम को समाप्त कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…