मृतक फाइल फोटो
फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी). जहां एक ओर बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है उसको पूजा जाता है और साथ ही ये भी कहा जाता है कि बेटी नहीं तो घर समझो सूना ही हो जाता है। जी बां यह बात हम नहीं हमारा पूरा समाज कहता है लेकिन क्या बेटियां जब अपनी तमाम तरह के सपनों को आंखों में सजा कर अपने घर से विदा हो जाती है, एक नये घर और नये परिवार में तो क्या वो बेटियां वहां बेटियां नहीं होती है ? और जब वह प्रेम विवाह कर लेती है तो उसे जीने का भी अधिकार नहीं रहता और वहीं ससुराल में उसको तमाम तरह के कष्ट पीड़ा दी जाती है. यही नही, उसको दहेज की बलिदेवी पर बलि दे दी जाती है।
ऐसा ही एक शर्मनाक मामला यू पी लखीमपुर खीरी में देखने को मिला है जहां पर एक नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़तार शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरा मामला जिले के ही गोला कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला कुमारन टोला का है जहां पर आयुष और उसकी पत्नी शिवानी किराए के मकान में रह रहे थे, शाम 4:00 बजे शिवानी का पंखे से लटकता हुआ शव मिला जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया.
मकान मालिक ने इसकी सूचना गोला पुलिस को दी मौके पर पहुंची गोला पुलिस ने शव उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. मृतक ने अभी 6 माह पहले ही प्रेम विवाह न्यायालय के समक्ष किया था. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी के साथ मारपीट तथा उसे प्रताड़ित किया जाता था. अब तो हद हो गई मेरी भांजी को मार कर टांग दिया है. फिलहाल मृतक के मामा की माने तो आरोपी आयुष तथा उसके परिजन घर में ताला डाल कर फरार हैं और वहीं तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…