फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया नगर व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पलिया कोतवाली के नवागत प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के साथ पलिया नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक औपचारिक बैठक व कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका संचालन महामंत्री अमित महाजन द्वारा किया गया। जिसमें पलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह व पलिया नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय हुआ।जिसमें सभी पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं रात्रि गश्त आदि के विषयों पर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पलिया नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने विगत दिवस नवागत प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह व उनकी टीम के द्वारा भारी मात्रा में चोरी गई दर्जनों मोटरसाइकिलों की बरामदगी व उसके गिरोह का पर्दाफाश किए जाने पर उनका प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
पलिया नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह देकर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कमलेश कुमार सहित पूरी टीम को संयुक्त रूप से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करने पर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं में की गई।
इस अवसर पर पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहनिया, युवा नगर अध्यक्ष गुरिंदर सिंह वालिया,युवा नगर महामंत्री मो0 फिरोज खान, युवा कोषाध्यक्ष विजेंद्र गर्ग, तहसील कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता,बुंदू मियां, राजीव शुक्ला सभासद, राकेश गर्ग पप्पी, जय भगवान गर्ग,संतोष गुप्ता बबलू ,नगर मंत्री नवीन अग्रवाल, मुरसलीन सदर, मोहम्मद कय्यूम, मनोज गुप्ता सभासद, संजय राठौर, हेमंत कुमार मानक नगर मंत्री, लालाराम राठौर,मोहम्मद अली आढ़ती इरशाद अली, मुन्ना चौधरी,पूर्व पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य व्यापारी गण व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पलिया नगर व्यापार मण्डल का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी नगर में व्यापारियों व नागरिकों हेतु जनहित में कार्य किए जाने का आश्वासन दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…