Categories: Religion

हर ओर ईद की खुशी, मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल

तारिक खान

प्रयागराज। आज पूरा शहर ईद की खुशी में सराबोर है। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सभी में उत्साह नजर आया। नए कपड़े पहन कर सभी को मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए जाने की जल्‍दी थी। तय समय पर शहर की विभिन्‍न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद देश में अमन-चैन की दुआ की गई। एक-दूसरे से गले लग लोगों ने ईद की बधाई दे रहे हैं। वहीं घरों में लजीज व्‍यंजनों की भी व्यवस्था है।

सारी रात होती रही तैयारी

मंगलवार की रात 29 के चांद की तस्दीक होने के बाद गहमा-गहमी बढ़ गई। मस्जिदों में भी रात में चांद दिखने का एलान हो गया था। ईद का चांद नजर आने पर मुस्लिम इलाके ईद की खुशी से सराबोर हो गए। चांदरात पर सारी रात बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरी रात बाजार खुले रहे। ईद की तैयारियों की वजह से मुस्लिम बाहुल्य इलाके पूरी रात रौशन रहे। सभी बाजारों में सेवईं, खोवा, मेवा की खरीदारी चलती रही।

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जश्न का माहौल

पुराने शहर में चौक, घंटाघर, रोशनबाग, नूरुल्ला रोड, कोठा पारचा, कटरा, सिविल लाइंस में चांद रात की रौनक नजर आने लगी। चौक, रोशनबाग समेत कई बाजारों में चौक, लोकनाथ, बजाजा पट्टी, नखासकोहना, नूरुल्ला रोड पर लोग उत्‍साहित नजर आ रहे हैं।

घरों में लजीज व्यंजनों की तैयारी

घरों में महिलाओं को भी बहुत काम है। सिंवई समेत अनेकों लजीज व्‍यंजनों की तैयारी हो रही है। खाने की तैयारी भी जोराें पर है। व्‍यंजनों की महक भी उठ रही है।

pnn24.in

Recent Posts