Categories: CrimeUP

छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

तारिक खान

प्रयागराज के थाना शिवकुटी क्षेत्र में 8 जून को सरेराह एक छात्र से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार एडीए कॉलोनी नया पुरा की रहने वाली 24 साल की छात्रा से स्कूटी सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की थी। पुलिस प्रशासन ने मामले को प्राथमिकता में लेते हुए फौरन आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दिया। अब तक 2 मनचलों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरा युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बताते चले कि घटना 8 जून को दोपहर के समय की है। छात्रा अपने घर से फॉर्म खरीदने के लिए निकली थी। वापस लौटते समय नया पुरवा बरगद के पेड़ के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसपर अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा के शोर मचाने पर उनमें से एक आरोपी मेहंदौरी का रहने वाला अमित निषाद पकड़ लिया गया। रविवार को उनमें से एक और मनचले अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शिवकुटी एसओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी ध्रुव की तलाश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, जो लोग भी इस तरह की वारदात में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts