तारिक खान
प्रयागराज। मेला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि कुम्भ सम्बन्धित कार्यों का भुगतान नियमानुसार तथा पूरी तरह सत्यापन कराने के उपरान्त ही भुगतान की कार्यवाही की जा रही है ताकि वास्तविक कार्यों के आधार पर ही सुसंगत भुगतान हो सके। इस सम्बन्ध में कुछ ठेकेदारों द्वारा दवाब बनाकर बिना परीक्षण के भुगतान कराये जाने को नकारते हुए मेला प्रशासन और सिचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यों का स्थलीय सत्यापन एवं बीजकों के सुसंगत परीक्षण के उपरान्त समस्त सुसंगत अवशेष भुगतान शीघ्र कर दिये जायेंगे।
ठेकेदारों द्वारा अनर्गल दवाब बनाये जाने के सम्बन्ध मे मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि कुम्भ मेला में सिंचाई विभाग द्वारा जेटी निर्माण, रिवर टेनिंग एवं रिवर डेªजिंग इत्यादि कार्य कराये गये थे। ठेकेदारों द्वारा समय से बीजक प्रस्तुत न करने के कारण कार्यों के सत्यापन में समय लगा। मेला प्राधिकरण द्वारा नियुक्त थर्ड पार्टी द्वारा अभिलेखों, फोटोग्राफ, विडियोग्राफ द्वारा गहन परीक्षण तथा सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया, जिसमें लगभग दो माह का समय लगा। मेला में कार्यरत एसडीएम/सेक्टर मजिस्टेट के सत्यापन के आधार पर शासन को पुनरीक्षित प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है। मेला में किये गये वास्तविक कार्य के अनुसार ठेकेदारों को भुगतान की कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…