File Photo
तारिक खान
प्रयागराज : तेलियरगंज में गुरुवार दोपहर पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू की लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। मायके वालों ने जेठानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया। इससे वहां भीषण जाम लग गया और लोग परेशान हुए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह नाराज लोगों को शांत कराकर एक घंटे बाद जाम हटवाया। वहीं, मामले में गिरफ्तार पति अनुराग व जेठ विकास को जेल भेज दिया गया है।
सोरांव से पूर्व भाजपा विधायक की बहू प्रियंका पटेल की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। बुधवार सुबह जानकारी होने पर पहुंचे पिता रामदुलारे समेत अन्य ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जेठानी को नहीं पकड़ा। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर तेलियरगंज पहुंच गए और सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। आवागमन बाधित होने से खलबली मच गई। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष शिवकुटी उमेश सिंह महिला पुलिस व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
घरवालों ने प्रियंका की जेठानी कल्पना की गिरफ्तारी पर ही शव उठाने की बात कही। भीषण जाम होने से लोग परेशान हो गए तो एएसपी अमित आनंद, सीओ चतुर्थ रत्नेश सिंह कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह नाराज घरवालों को शांत कराया और जाम हटवाकर शव को श्मशान घाट भिजवाया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। जाम लगाने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…