तारिक खान
कोराव (प्रयागराज) कोराव तहसील क्षेत्र के मानपुर गाव का कोटेदार ( निलंबित) द्वारा अप्रैल, मई माह 2019 का खाद्यान गबन कर लिया है, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन से किया है।
लंबित कोटेदार सूर्य लाल कोरी जिसके विरुद्ध थाना कोराव आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कुछ माह का खाद्यान्न गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके पूर्व दो माह का खाद्यान्न उक्त कोटेदार ने न तो राशन कार्ड धारकों को वितरित किया और न तो अटैच दुकानदार को सुपुर्द किया। इस आशय की शिकायत ग्राम प्रधान राकेश सिह पटेल व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को भेजकर खाद्यान्न की रिकवरी और पुनः उक्त घोटाले की प्राथमिकी दर्ज कराने की माँग की है।
प्रकरण में मजेदार बात तो यह है कि उक्त निलंबित कोटेदार की मनमानी एवम खाद्यान्न गड़बड़ी की शिकायत होने पर उसने शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट आदि तरह तरह के आरोपो में शिकायत करवाकर शिकायतकर्ताओं को अर्दब में लेने का प्रयास करता रहा और ग्रामीणों का आरोप है कि वह इस बात पर अक्सर धमकाया भी करता रहा है। इस प्रकरण के बाद ग्रामीणों ने तत्काल नये कोटेदार के चयन की मांग स्थानीय जिला प्रशासन से किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…