हर्मेश भाटिया
रामपुर: ज़िला कलेक्ट्रेट रामपुर में जिलाधिकारी कार्यालय पर बिजनौर ज़िले के रहने वाले जितेंद्र यादव ने अपने हाथ मे सुसाइड नोट लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद पीड़ित युवक ज़मीन पर ही बेसुध होकर गिर गया। युवक को डीएम कार्यालय पर जमीन पर गिरा देख एडीएम जगदम्बा प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट, और कलेक्ट्रेट के कई कर्मचारियों ने पीड़ित युवक के बारे में जानकारी ली।
जानकारी में पता चला कि युवक का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है,,ससुराल वाले उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसको लेकर वह कई बार प्रशासन से शिकायत भी कर चुका है,,लेकिन प्रशासन ने उसकी आज तक नही सुनी। जिससे परेशान होकर पीड़ित युवक ने आज डीएम कार्यालय पर जहरीले पादर्थ का सेवन कर लिया।
पीड़ित युवक को आनन फानन में एडीएम जगदम्बा प्रसाद ने अपनी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया एडीएम ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाया है,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है,मामले कि जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…