नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर नवानगर चट्टी के समीप शुक्रवार की भोर में 4:00 बजे सिकंदरपुर की तरफ से आ रहा बालू लदा हुआ ट्रके UP 54 AT 0870 बेल्थरा की तरफ जा रहा था जैसे ही मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा कि अचानक संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया तथा वहीं सड़क पर पलट गया।
पलटने के बाद हुई तेज आवाज को सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए तथा ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला तथा इसकी सूचना डायल 100 को दी मौके पर पहुंची डायल 100 सिटी टीम ने घायलो को स्थानीय पीएचसी भिजवाया तथा इसकी सूचना थाने दी।घटना के बाद 2 घंटे तक दोनों तरफ सड़क पर जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर बुलवाकर ट्रक को सड़क किनारे लगवाया तथा जाम को खत्म करवाया। लोगों का कहना है कि अगर यही घटना दिन में हुई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…