रॉबिन कपूर
फरुखाबाद। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल मिश्र ने जिले की कानून व्यवस्था में दम भरते हुए बीती रात में ही आठ कोतवाल की तैनाती में फेरबदल कर दिया गया है।
कोतवाली फर्रुखाबाद के कोतवाल रवि श्रीवास्तव को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया। वहीं क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष मिश्रा की कोतवाली फर्रुखाबाद में इंस्पेक्टर पद पर तैनाती की गई। थाना कमालगंज के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को थाना राजेपुर भेजा गया। कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की कमालगंज थानाध्यक्ष पद पर तैनाती की गई।
मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर जेपी शर्मा की कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति की गई। राजेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा को मोहम्मदाबाद कोतवाली का इंस्पेक्टर बनाया गया। थाना शमशाबाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया। एसपी के पीआरओ रामबाबू सिंह की थानाध्यक्ष शमशाबाद पद पर तैनाती की गई।
एसपी ने तुरंत ही तबादले स्थल पर आमद कराने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने रात में ही कोतवाली फर्रुखाबाद का चार्ज ग्रहण कर लिया। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने रवानगी करा दी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने रात में ही थाना शमसाबाद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…