आदिल अहमद
आगरा। प्रदेश में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हो चूका है। इस घटना से यह साबित हो गया कि अदालत परिसर भी पूर्णतः सुरक्षित नही है। मामला उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा का है। जहा यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी वकील ही है, जिसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रकरण में एडीजी अजय आनंद ने मीडिया से बात करते हुवे बताया कि आरोपी मनीष ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश को तीन गोलियां मारी, जो कि उनके सिर और पेट में लगी। दरवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। आरोपी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…