Categories: Crime

वाराणसी – आदमपुर के मछोदरी चौकी इंचार्ज को मिली सफलता, धर दबोचा फरार चल रहा वांछित अभियुक्त

ए जावेद

वाराणसी. दिनांक 27-06-2019 को प्रभारी निरीक्षक आदमपुर आशुतोष ओझा की पुलिस टीम के उ0नि0 राजकुमार चौकी प्रभारी मच्छोदरी देखभाल क्षेत्र, गस्त के दौरान मु0अ0सं0-134/19 धारा-366 भादवि से सम्बन्धित फरार चल रहे अभियुक्त विष्णु केसरी पुत्र नरेश केसरी निवासी ए-7/8 सक्काघाट थाना आदमपुर वाराणसी को सिटी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से अपहृता को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु केसरी पुत्र नरेश केसरी ए-7/8 सक्काघाट थाना आदमपुर वाराणसी का निवासी है. उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 राजकुमार, हे0का0 अनिल कुमार सिंह व म0का0 इन्दू गौतम शामिल रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts