ए जावेद
वाराणसी. आज शनिवार को क्रांति फाउंडेशन के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों की शिकायत पर जिवधिपुर व सरायनंदन क्षेत्र मे जाकर वहां के पेयजल संकट का मुआयना किया तथा आम जनता कि समस्याएं सुनीं। पिछले कई दिनों से क्रांति फाउंडेशन के सदस्य इन क्षेत्रों मे मौजूद पानी की समस्या के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई०राहुल सिंह के अनुसार काफी प्रयास से सरायनंदन के पंडिताना मोहल्ले मे पुराने पाईप मे पानी चालू भी किया गया लेकिन वो पानी भी काफी गंदा आ रहा है और पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा कुछ घरों मे पानी आ रहा है लेकिन कुछ घर अभी भी बिना पानी के जल संकट से जूझ रहे हैं।
हमसे बात करते हुवे राहुल सिंह ने कहा कि जिस तरह से बदतर हालत हो चुकी है इन इलाको की उनको देख कर लगता है कि प्रशासनिक अधिकारी कितने निरंकुश होते जा रहे है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो स्थानीय निवासी सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने का मन बना रहे हैं। अब ये सरकार और अधिकारियों पर है कि वो ऐसी परिस्थितियों पर जल्द से जल्द ध्यान देकर उचित कदम उठायें। वही स्थानीय जन प्रतिनिधि से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु उनसे बात नही हो पाई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…