प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक महामंत्री दिनेश कुमार उमर के आवास पर हुई | तीसरे दिन नगर से कूड़ा न उठने पर नाराजगी व्यक्त की गई |
नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा नगर में तीन दिनों से नगर पालिका द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है जिससे पूरे नगर में बरसात के मौसम में गंदगी व्याप्त हो गई है | गंदगी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है |बाहर से आने जाने वाले व्यापारियों को ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |दूषित पेयजल आपूर्ति की चर्चा करते हुए कहा कि काफी दिनों पानी गंदा आ रहा है|नगर पालिका से मांग की जा रही है पीने का पानी स्वच्छ हो | लोगों ने कहा की रविवार तक अगर कूड़ा नहीं उठाया गया तो सोमवार को नगर पालिका का घेराव किया जाएगा |
बैठक में प्रमुख रूप से रमाकांत गुप्ता त्रिलोकीनाथ उमर रमेश जायसवाल केशव कृपाल पांडे राजेंद्र पुरस्कार मुकुंद लाल उमर सिराज अख्तर गुड्डू चौधरी बेचन सिंह मुन्ना सिंह रामेश्वर जायसवाल संजय जयसवाल जगदीश उमर मुन्ना कौशल कोमल कौशल दीपक मोदनवाल बाबा जयसवाल एवं आदि लोग उपस्थित थे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…