उमेश गुप्ता
भीमपुरा (बलिया)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरा पुर-बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के बीच किड़िहरा पुर स्टेशन के पूर्वी आउटर सिंगनल के पास लगभग एक 25 वर्षीय युवती ने 55122 वाराणसी-भटनी पैसेंजर ट्रेन से सोमवार की दोपही में करीब 12 बजे कट कर अपने जीवन की इहि लीला ही समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष भीमपुरा सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि युवती की शिनाख्त नही हो सकी है। मौके पर पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया। पुलिस ने नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी की मौजूदगी में युवती के शव को पोस्टमार्टम हेतु पंचायतनामा भर कर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार युवती के पैर में नीचे नारंगी पीली पट्टी की लाल रंग सलवार, नारंगी रंग समीज, लाल हरा रंग दुपट्टा, वांह में काला रंग गुऱिया का कंगन, नाक में लोहे की कील आदि पहने थी। सावला रंग, औसद कद आदि पाया गया। रेल पटरी पर उसका शरीर कमर से ऊपर दो भाग में पाया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…