उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मालीपुर में शनिवार की दोपहर में करीब 3 बजे दिन में एक आभूषण की दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये के गहने की दिन दहाड़े चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार उक्त सराफा की दुकान पर दुकानदार के पिता रामप्रकाश वर्मा बैठे थे। दो अज्ञात चोर ग्राहक बनकर दुकान पर गए और कुछ जेवरात दिखाने को कहा। वर्मा ने एक डिब्बा खोलकर सोने के कुछ जेवरात पसन्द करा दिए। फिर चोरों ने दुकानदार से कुछ और गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने आलमारी खोलकर जैसे ही अपने चेहरे का रुख आलमारी के भीतर किया उसी बीच उक्त गहने से भरी डिब्बा को चुराकर अपने पास रख लिया। जैसे ही चोरों ने अपना काम कर लिया दुकानदार को पांच सौ की एक नोट देकर कहा ये जो गहना पसन्द किया था इसे रखे रहिए और रुपया लेकर हम लोग आएंगे तो इसे लेकर जाएंगे। और चोर अपना काम बनाकर फुर्र हो गए। इस चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब दुकानदार अभिषेक सोनी दुकान पर आकर इस मामले की जानकारी पिता से प्राप्त किया। इस घटना की जानकारी पुलिस के 100 नंबर को दी गयी। इस घटना की जानकारी होते ही सीओ रसड़ा केपी सिंह, उभांव थाने के निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य पुलिस बल ने घटना का निरीक्षण किया। इस घटना की तहरीर अभिषेक सोनी की ओर से पुलिस को दे दी गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…