प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्री व रेलवे पुलिस भौचक रह गया जब इलाहाबाद से वाराणसी के तरफ जा रहे मालगाड़ी पर दो बोगियों के बीच बने कपलिंग पर अपने मुंह को ढक कर एक युवक बैठा दिखा। जिसे देख यात्रियों व रेलवे पुलिस कर्मियों में कुछ अनहोनी की आशंका हुई और लोग परेशान हो उठे। लेकिन इस जगह एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ हो ही गयी कि जाको राखे साईया मार सके ना कोई। ट्रेन को आगे का सिग्नल नही मिल पाया वजह आगे यूनिमैट मशीन जा रहा था। ट्रेन के रुकते ही ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस कपलिंग पर बैठे युवक को उतारकर प्लेटफार्म पर लेकर गया और उससे पूछताछ जारी किया तो वह पूरी तरह से विछिप्त निकला जिसे पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ दी। लेकिन यहां एक सवाल यह भी उठता है कि प्रयागराज से चले इस मालगाड़ी पर आखिर रेलवे पुलिस की निगाह कैसे नही पहुची जबकि इस बीच कई स्टेशन भी पड़ते है इतनी लापरवाही के बाद मालगाड़ी पर रखे सामान क्या सुरक्षित है। लोगो मे रेलवे के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी यह चर्चा आम रहा कि यह तो विछिप्त था अगर रेलवे पुलिस इसी तरह लापरवाही करती रही तो निश्चित ही मालगाड़ी के सामान असुरक्षित रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…