प्रदीप दुबे विक्की
(भदोही) 1 जुलाई
गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस में चालू टिकट पर सफर कर रहा अधेड़ ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रेन के चल देने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि गुलाब चंद गौड़ 45 पुत्र राम वचन गौड़ निवासी सेछपुर कला सैदपुर जनपद गाजीपुर जो मंझनपुर इलाहाबाद में बृद्धा आश्रम में बतौर रसोईये का कार्य करता है सोमवार को मंझनपुर जाने के लिए विभूति एक्सप्रेस में चालू टिकट पर सफर कर रहा था और जब ट्रेन ज्ञानपुर रोड रुकी तो वो पानी पीने के लिए नीचे उतरा तबतक ट्रेन चलने लगी और हड़बड़ाहट में अधेड़ का पैर ट्रेन पर चढ़ते समय फिसल गया और प्लेटफार्म पर गिर गया जिससे ट्रेन के सीढ़ी से उसके पैर में गम्भीर चोट आ गयी। घायल अधेड़ को रेलवे पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…