फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी लगातार जारी है जिसके चलते आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह से इसकी गिरफ्त आ चुकी है अधिकतर जगहों पर नशे का अच्छा खाशा कारोबार चल रहा है जिसपर पुलिस आये दिन छापा मारी कर तस्करों को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज रही है । ऐसे ही मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कोकीन बरामद हुई है।
तलाशी में इनके पास से 649 ग्राम कोकीन सहित दो 315 बोर के तमंचे कारतूस, 1050 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से बरामद कर जब्त कर ली है। पकड़ी गई को कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका सरगना जावेद गाज़ियाबाद का रहने वाला है। यह लोग भारत-नेपाल सीमा से नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रु० के पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…