निसार शाहीन शाह
नई दिल्ली हाल ही में एक खबर आई थी कि पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी बलों ने खैरात के नाम पर बड़ी रकम जुटाने और उसे अलकायदा के आतंकवादियों को पहुंचाने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख को गिरफ्तार किया है। आतंकवाद को वित्तपोषण के आरोप में ”ह्यूमन कन्सर्न इंटरनेशनल” नामक गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख अली नवाज को गिरफ्तार किया है।
जर्नल के लिए लिखे लेख में थॉमस जॉस्ली ने कहा है कि अलकायदा कश्मीर में भारतीय सेनाओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए समूह तैयार कर रहा है। सफेद कपड़े पहने जवाहिरी ने कहा है, ‘कश्मीर में मुजाहिद्दीन इस स्तर पर कम से कम भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करने को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाए और भारत की मैनपावर और उपकरणों को लगातार नुकसान होता रहे।’
जवाहिरी जब बोल रहा था तो जाकिर मूसा की तस्वीर स्क्रीन पर दिख रही थी, लेकिन उसने उसका कोई जिक्र नहीं किया। जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने मई महीने में मार गिराया था। जाकिर मूसा अलकायदा की भारतीय इकाई का संस्थापक था। जवाहिरी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को ‘अमेरिका के चापलूस’ कहा है।
अपने दायीं ओर एक राइफल और अपने बायीं ओर कुअरान के साथ, जवाहिरी ने कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति की तुलना तालिबान और प्रवासी आतंकवादियों से की। जवाहिरी ने दावा किया, ‘पाकिस्तानी सेना और सरकार सभी मुजाहिदीन का इस्तेमाल विशेष राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने में दिलचस्पी रखते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…