अनिल कुमार
पटना. बिहार में सुशासन बाबू के राज में अपराध की ग्राफ दिनों दिन बढ़ती जा रही है पर बिहार से सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। पिछले नौ घंटे के अंदर छपरा और हाजीपुर जिले में मॉब लिंचिंग के मामले में चार लोगों की हत्या भीड़ ने बेरहमी से पीट पीट कर दी।
शनिवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एयरपोर्ट पर बातचीत के क्रम में मॉब लिंचिंग के मामले पर बयान देते हुए कहा कि यह छोटी मोटी घटना है और इस घटना को मॉब लिंचिंग कहना “सोच की कमी” बताया है।
आखिर सवाल यह है कि क्या चार लोगों की हत्या केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की नजर में कम है। क्या केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे हाल ही में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए नरसंहार जैसी घटनाएं को बड़ी घटना मानते हैं।
बिहार में पिछले नौ घंटे के अंदर चार लोगों की हत्या को जहां प्रशासन मॉब लिंचिंग की वारदात मान रही है। वहां बिहार के सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का बयान यह दर्शाता है कि मॉब लिंचिंग के शिकार आदमी को कितना न्याय मिलेगा?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…