Categories: National

आज़म खान का गिरिराज पर तंज़ – दो बच्चो से अधिक वालो के मताधिकार ही न छीने सीधे फांसी ही दे दे

करिश्मा अग्रवाल

नई दिल्ली :  मुस्लिम समाज पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से हमलावर रहने वाले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कहा था कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को न माने, उसका मताधिकार खत्म कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान 1947 की तरह सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है। हिंदुस्तान 47 की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।  उन्होंने आगे लिखा, सभी राजनीतिक दलों को जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा।

उनके इस बयान पर सपा के फायर ब्रांड नेता और रामपुर से सांसद आजम खां ने तंज कसते हुवे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि दो-तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी दे देनी चाहिए।

सपा नेता ने अपने बयान में गिरिराज को आड़े हाथो लेते हुवे कहा कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर वोटिंग का अधिकार क्या खत्म करना ? फांसी ही दे देनी चाहिए। इसके बाद अगला बच्चा होगा ही नहीं, क्योंकि इसके बाद न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी। सांसद आजम ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मौजूदा केंद्र सरकार के शासन से अंग्रेजों का शासन बेहतर था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts