PTI6_15_2019_000045B
तारिक खान
बहराइच: जिले के कैसरगंज ब्लाक के इटहुवा गांव के झोपडवा मजरे में रविवार की देर शाम पंजीरी का प्रसाद खाने से गांव के लगभग 40 लोग बीमार हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सूचना सीएमओ को दी। एम्बुलेंस से लाकर बीमार लोगों को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुधार होने पर लोगों को घर भेज दिया गया। झोपडवा गांव में पाटनदीन के घर रविवार शाम को कथा थी।
कथा खत्म होने के बाद प्रसाद में पंजीरी का वितरण किया गया। प्रसाद खाने के आधे घंटे के बाद ही लोगों की तबियत बिगडने लगी। देखते ही देखते गांव के अधिकतर लोग जिन्होंने प्रसाद खाया था, उन्हें उल्टी दस्त होने लगी। गांव में ग्रामीणों की बीमारी की जानकारी जब प्रधान को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी सीएमओ सहित सीएचसी कैसरगंज के अधीक्षक डॉ एनके सिंह को दी। सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ सिंह ने चार एंबुलेंस चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर रवाना किया।
डॉ सिंह ने बताया कि हरिओम(6), वंदना(8), सरिता(7), सोनम(6), सत्यम(10), शिवम(4), माधव(30), अर्जुन(8), मोहित(9), मनीष(3), गुलाबा(80), शुभम(10), रोमी(7), चांदनी(4), प्रियांशी(11), महिमा(3), रवि(2), रिशु(5), विकास(12), आकाश(3), मालती (35), चंदर(45), मोहित(5), आरती(9), सती(4), बच्ची(75), मुकेश(4), कृष्णा(3), लज्जावती(45), श्रीमती(21), अमित (5), अर्जुन(11), राजित राम(55), लखपता(50) रूबी व मधु सहित 40 लोगों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। सभी को उल्टी व दस्त होने की शिकायत थी। उचित इलाज करने के बाद जब उनकी तबीयत ठीक हो गई तो उन्हें देर रात घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल गांव में कैंप किए हुए हैं। फूड प्वाइजनिंग की वजह से यह लोग बीमार हुए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…