Categories: Crime

सावन के पहले ही दिन बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिर में चोरो ने साफ़ किया हाथ

उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड बलिया: स्थानीय नगर पंचायत के बस स्टाप के पास बाबा शिव शंकर व माता पार्वती के मन्दिर में मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। आपको बताते चले की सावन महीने के पावन पहले दिन ही चोरो ने मंदिर में चोरी किया है।

सावन आते ही हर शिव मन्दिर पर सावन की सोमवारी को शिव भक्तों जल अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तात लगा रहता है। मिली जानकारी के अनुसार बाबा भोलेनाथ का पीतल का त्रिशूल व पीतल 6 घन्टी व शिवलिंग पर जल टपकने वाला पीतल के क्लस लेकर चोर चलते बने। बुधवार की प्रातः मन्दिर के बगल वाला गेट खूला देखकर पुजारी व स्थानीय लोग आवाक रह गए। इस घटना की सूचना स्थानीय सीयर पुलिस चौकी पर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीयर पुलिस चौकी मामले की छानबीन कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts