उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। इस क्षेत्र में लगातार वर्षात होने के कारण क्षेत्र के काईली मुहान ताल नदी का रुप ले लिया है। जिससे दर्जनों ग्रामों में धान की रोपाई करने में जहां काफी मुसीबत खड़ी हो गयी है, वहीं काफी संख्या में खेत जलमग्न हो जाने से रोपाई अभी शेष रह गयी है। कुल मिलाकर हजारो एकड़ उपजाऊ खेत जलमग्न हो चुके हैं। इसमें किसानों का लाखो-लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सिंचाई विभाग का हल्दीरामपुर रेगुलेटर का फाटक अभी भी बन्द चला आ रहा था जो एसडीएम मोतीलाल यादव के निर्देश पर खोला गया। इसके लिए शुक्रवार को दोपहर में किसानों ने हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर हंगामा भी खड़ा कर दिया था।
जलमग्न होने में प्रभावित ग्राम
सहिया, हल्दीराम पुर, शाहपुर अफगा, तेलमा जमालुद्दीन पुर, पिपरौली बड़ा गांव, चंदाडीह, कड़सर, बहुता चक उपाध्याय, चैनपुर, महिन्दुआ, करनी आदि ग्राम शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…