उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर विधानसभा बेल्थरा रोड में अग्निशमन केंद्र व कार्यालय खोले जाने की मांग किया तथा उक्त जायज मांग पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत सरकार, नई दिल्ली व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को रजि0डाक से भेजा है।
देवेन्द्र गुप्त ने पत्र में लिखा गया कि तहसील बनने के 25 वर्ष बाद भी बिल्थरारोड में अग्निशमन केंद्र व कार्यालय का अभाव है।इस वर्ष 2019 में बिल्थरारोड विधानसभा में विभिन्न जगहों पर आग लगने से करोड़ों रुपए की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई किया जाना असंभव है।
उन्होंने उपरोक्त संदर्भ में अपने पत्र में लिखा है कि निर्माण कार्य हेतु विगत वर्ष 2017-18 में लेखा शीर्षक 4045 पुलिस पर पूंजीगत परिव्यय- अयोजनेत्तर- 211 पुलिस आवास -09 अग्निशमन केंद्र के आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण 24-वृहद निर्माण कार्य के अंतर्गत रुपया 1097.38 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक भवन कल्याण द्वारा पूर्व में पत्र शासन को दिया जा चुका है। वित्तीय सहायता के अभाव में प्रत्येक वर्ष करोडों की क्षति होती है,जब तक रसड़ा व बलिया से अग्निशमन की गाड़ी आती है,जब आग से समस्त वस्तु स्वाहा हो जाती है।
उन्होंने लिखा है कि आग बुझाने के बाद गाड़ी आने पर सम्बंधित फायर सर्विस के कर्मी द्वारा स्टेशन से बेल्थरा रोड की काफी दूरी होने अपसोस ब्यक्त कर बैरन चले जाते है। अग्निशमन केंद्र की स्थापना हेतु काफी जमीन तहसील बिल्थरारोड में उपलब्ध है,स्वीकृति भी मिल चूंकि है किँतु धन के अभाव में यहाँ अग्निशमन केंद्र नही खुल पा रहा है।
गुप्त ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य से मांग किया गया है कि बलिया जिले के बिल्थरारोड विधानसभा में यथाशीघ्र अग्निशमन केंद्र व कार्यालय निर्माण हेतु प्रारंभिक आगणन हेतु मु01097.38 लाख धन स्वीकृति अपने स्तर से दिलाने की माँग किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…