उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के सोनाडीह रेलवे डाला के पास करीब 400 मीटर पश्चिम एक कबाड़ की गोदाम में कबाड़ की साफ-सफाई करने के दौरान किसी जहरीले जन्तु के द्वारा काट लिए जाने से हरिओम (17) नामक एक युवक की मौत हो गयी। घटना शनिवार को दिन में करीब 3.30 बजे की है।
घटना के बाद उसे उपचारार्थ सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन हरिओम के जीवित होने की आस में उसे अमवां की सती माई के यहां लेकर चले गए। हो सकता है माता के चमत्कार की चर्चा जोरों पर है। इसमें कही सफलता मिल जाय। मृत युवक देवरिया जनपद के लार बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया धरहरा का निवासी है। कबाड़ का कारोबार मृतक के पिता महेश मद्धेशिया खुद ही कर रहे थे। दो भाइयों में मृतक बड़ा पुत्र था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…