प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाया गया और बचाव की मुख्य जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ बाल कल्याण समिति की सदस्य अर्चना सिंह ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को विशेष प्रयास करने तथा प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा की प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए,। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक जुलाई से शुरू हुए कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम मे एंटी रोमियो की उषा सिंह बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के बारे में कई टिप्स दिया। जिला प्रौवेशन अधिकारी ने शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।
कन्या सुमंगला योजना से लेकर पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान ,पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिलाओं विधवाओं से पूर्ण विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार, दहेज में पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज में पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता ,181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर लक्ष्मी पटेल प्रधानाचार्य ,मनोज गौतम, प्रिया शुक्ला ,रेशमा भारती, साधना कुमारी ,सुधीर सिंह ,प्रियंका गुप्ता, विवेक गुप्ता ,महिला हेल्पलाइन से प्रिया शुक्ला आदि लोग उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन मीना गुप्ता ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…