प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर मे सायंकाल अभियान चला कर पुलिस ने सड़क पर शराब व बीयर पीने वालों की जमकर खबर ली| अभियान के दौरान जब पीठ पर लाठी पड़ी तो शराबी बोतल गिलास छोड़ कर भाग खड़े हुए| पुलिस ने सड़क के किनारे चल रहे ढाबा व रेस्टोरेन्ट संचालको को भी नही छोड़ा सब को पुलिस के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।
सोमवार को सायंकाल गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टेशन के पास शराब की दुकान के आस पास बीयर व शराब पी रहे दर्जनों लोगों लोगों पर लाठी बरसाई।पुलिस के पहुचते ही लोग बियर और शराब की बोतल गिलास आदि छोड़ कर भाग निकले। राजमार्ग पर स्थित रेस्टोरेन्ट व ढाबा संचालक भी पुलिस के शिकार हो गए। राजमार्ग के साथ जब मिर्जापुर रोड पर पुलिस पहुची तो भगदड़ मच गया अधिकांश नशेड़ी तो भाग खड़े हुए लेकिन दुकान चला रहे सेल्समैन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ गयी। पुलिस के इस अभियान से नगर मे अफरा तफरी मच गई है।पानी और गिलास की मनमानी किमत वसूलने वाले दुकानदार ज्यादा परेशान रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…