Categories: Crime

सौतेले भाई के सिर पर ड़ंडे से किया हमला

प्रदीप दुबे विक्की

चौरी,भदोही। स्थानीय थाना क्षेत्र के राईपुर निदुर गांव में बुधवार को सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो सौतेले भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक भाई ने अपने सौतेले भाई की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राईपुर गांव निवासी दीपक सरोज का अपने सौतेले भाई हलचल से विवाद हो गया। जमीन संबंधी विवाद में हलचल समेत अन्य आरोपियों में चंदन, जूनियर, मिथुन, व सपना आदि ने मिलकर अपने सौतेले भाई दीपक व उसकी पत्नी गीता पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। जिसके चलते दोनों लहूलुहान हो गए। घायलावस्था में जिला चिकित्सालय चेतसिंह में दोनों का उपचार कराया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts