प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञनपुर, भदोही। मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। बीते दिनों से हो रही छिटपुट बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। तेज बरसात से अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए हैं। किसानों को सिंचाई से राहत महसूस हो रही है। ज्ञानपुर नगर सहित कई स्थानों पर हुई हल्की बरसात ने जल निकासी और साफ-सफाई व्यवस्था की कलई खोल दी है।कीचड़ युक्त गलियों और जगह-जगह जलजमाव से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
बताते चलें कि बुधवार की शाम से अचानक बादलों के गिरने से मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की फुहार भी पड़ी तो कहीं-कहीं बारिश की भी खबर मिली है। किसानों के लिए यह बरसात लाभदायक बताई गई है। नगर के पुरानेकलेक्ट्रेट, कोतवाली परिसर, जनपद न्यायालय, निबंधन कार्यालय व परिवहन विभाग के निचले हिस्सों में पानी भर गया है। फिलहाल हर वर्ष लवकुश कुमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाए जाने वाले रामायण मेले की शुरुआत आज सुहावने मौसम के बीच शुरू हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…