Categories: UP

कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार हुआ घायल

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही। कल शाम 9:30 बजे राजातालाब से वापस आते समय हुआ बाइक सवार समाजवादी पार्टी के युवा नेता रत्नेश दुबे कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़े जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार कैयरमऊ महदेपुर निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता रत्नेश दुबे पुत्र शिव सागर दुबे निजी कारोबार के सम्बन्ध में राजातालाब से अपने निवास स्थान पर आ रहें थे तभी अचानक बालगोबिदं फिलीगं स्टेशन इटवा ,महाराजगंज के सामने अचानक रोड पर कुत्ता आ गया जिसको बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो कर रोड पर गिर गयी। जिससे बाइक सवार को काफी चोटें आ गईं. मौके पर पहुँचे लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

दुर्घटना की सुचना मिलने पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद चौबे कई सपा कार्यकर्ताओ ने अस्पताल पहुच गए. घायल का इलाज चल रहा है।

pnn24.in

Recent Posts