प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। भदोही जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत लुम्बनी-दुध्दी मार्ग के इंदिरामिल ओवरब्रिज के समीप एक ट्रक सड़क पर धंस कर एक ओर झुक गई। जिससे कई घंटो तक आवागमन बाधित रहा। किसी तरह ट्रक को क्रेन द्वारा खींचकर बाहर निकाला गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की भोर में मिर्जापुर की तरफ से एक लोडेड ट्रक इंदिरामिल स्थित ओवरब्रिज से वाराणसी की तरफ जा रही थी।
जैसे ही वह ओवरब्रिज से उतरकर सर्विस लेन पर पहुंची तभी ओवरलोड ट्रक सड़क पर धंस कर एक तरफ झुक गई। संयोग अच्छा रहा कि ओवरलोड ट्रक पलटी नहीं। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर ट्रक के धंसने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। जिससे वाहनो की लम्बी कतारे लग गई थी। किसी तरह ट्रक को क्रेन से खींचकर निकाला गया। जिससे आवागमन चालू तो हो गया, लेकिन सड़क धंस जाने के कारण वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…