प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही।।
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार काँवरिया की बाइक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। औराई थाना क्षेत्र के उचेठा निवासी धर्मदास यादव (45) व उनकी उषा देवी पत्नी (40) उनका बेटा नागेश यादव 19 के साथ बाइक से दवा लेने ला रही थी। इसी बीच मिर्जापुर भदोही मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के उचेठा गांव के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार बाइक काँवरिया ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार में बेटा मां सर्रोई के एक निजी अस्पताल में दवा लेने जा रही थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क को जाम कर दिया था ,एक घंटे जाम के बाद सड़क को खाली कराया गया। इस मौके पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, कोतवाल , चौकी इंचार्ज रविशंकर राय सहित पूरी फोर्स मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…