Categories: CrimeUP

पत्नी से विवाद पर पति ने पत्नी को लगाई आग, रेफर

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर, भदोही। आज बुधवार को बीच किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला चिकित्सालय चेतसिंह लाया गया। जहां पुलिस के द्वारा महिला से बयान लेने के बाद हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी मुकेश का विवाह पूनम 25 वर्ष के साथ हुआ था। आज बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ आई। जिससे क्षुब्ध होकर मुकेश ने दूसरे कमरे में रखा केरोसिन अपनी पत्नी के ऊपर डालकर आग लगा दी। पत्नी चिल्लाई तो आसपास के लोग आ पहुंचे। आग का गोला बन दौड़ रही पूनम को देख सभी भयभीत हो गए। किसी तरह उसे पकड़कर आग बुझाई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts