गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 23 जुलाई 2019 को पहले से तय कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट के पास एकत्रित हुए और बिजली ठेकेदारों की मनमानी रोकने, भू माफियाओं पर नकेल कसने नगर पालिका द्वारा गरीब बस्तियों में सफाई कराने और बिजली अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्टों पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर बोलते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा बिजली ठेकेदारों ने नए फीडर बनाने में पूरी मनमानी की है और इनकी भ्रष्टाचारी नीतियों के सामने बिजली अधिकारी व कर्मचारी बोले साबित हुए हैं।
उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी रामपुर से मिला और कई समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह, सन्जोर अली पाशा,आदाब खान,विनोद कुमार,फहीम अहमद,एडवोकेट मखदूम अली, एडवोकेट शैजी खान,इरशाद अली पाशा,नूर आलम,राहुल राजपूत,सैयद तलत मियां आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…