जुबैर शेख
मुम्बई : छोटे पर्दे के टेलीविजन पर सलमान खान का मशहूर शो बिग बॉस का सीज़न 13 शुरू होने वाला है। इस मशहूर रियलिटी शो के होस्ट लगातार सलमान खान रहे है। अब एक बार फिर से वक्त नज़दीक है जब बिग बॉस एक बार फिर धमाल मचाने के लिए आपके टीवी स्क्रीन पर आने वाला है। इस बार शो पर सूत्र बताते है कि सलमान का साथ देने कैटरिना कैफ भी को होस्ट हो सकती है। मगर इस बात की पुष्टि अभी तक नही हुई है। मगर बिग बॉस के घर में इस बार केवल सेलेब्रिटीज ही लड़ते, झगड़ते और मस्ती करते नजर आएंगे।
वही दुसरे तरफ टेलीविजन की मशहूर अदाकारा पूजा गौर, मेघना मलिक और जायरा वसीम के भी शो से जुड़ने की खबरें आ रही थी। हालांकि इन सबको लेकर अभी तक कोई प्रमाणिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा और पवित्रा पुनिया बिग बॉस घर में जरूर नजर आएंगी। वही बालिका बधू से मशहूर हुवे सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आ सकते हैं।
नए कलेवर के साथ आने वाला बिग बॉस 13 का घर भी नया होगा। इस बार ये नया घर लोनावला में न बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक घर के अन्दर रहने वाले किसी सेलिब्रेटी की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…