Categories: Crime

गाजीपुर से वाराणसी आये व्यापारी से ढाई लाख की उचक्कागिरी

ए जावेद

वाराणसी. देश में किराना मंडी के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले बिशेश्वरगंज मंडी के पास एक व्यापारी से दाई लाख की उच्चकागिरी होने का समाचार प्राप्त हो रहा है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर थाना कोतवाली प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुच गए है।

पीड़ित व्यापारी

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित सिधौना के रहने वाले चंदन मोदनवाल कारोबारी ज़रुरतो के अनुसार आज वाराणसी आये थे। इस दौरान थाना कोतवाली स्थित बिशेश्वरगंज क्षेत्र में डिस्कवर बाइक सवार 2 उच्चको ने उनकी तलाशी लेने लगे। आरोप है कि तलाशी लेने के नाम पर बैग में से ढाई लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। पुलिस मामले दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts