Categories: Crime

चोरी की बाइक के साथ एक हिरासत में

तब्जील अहमद.

कौशाम्बी. पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत निवासी भदवां रिंकू उर्फ अरविंद पुत्र बांकेलाल को चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद ने चेकिंग के दौरान अपने सिपाहियों परशुराम पांडे, राकेश सिंह, अजय यादव, हरिकेश यादव के प्रयास से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त ने बताया कि फतेहपुर स्टेशन से गाड़ी को चुराया है। इस गाड़ी में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर  इसको बेचने के लिए मंझनपुर ले जा रहा था। अभियुक्त रिंकू उर्फ अरविंद को अपराध पंजीकृत कर बुक कर दिया गया है और न्यायालय में पेश किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts