Categories: Crime

चेकिंग के दौरान दो शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली लोनी क्षेत्र के खन्ना नगर चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने फिर एक बार कल रात अपनी टीम के साथ चैकिंग के दौरान गैस एजेन्सी तिराहे से थाना शकरपुर दिल्ली पर पंजीकृत बाइक चोरी के मुकदमे से संबधित मोटरसाइकिल पैशन प्रो बरामद करते हुए बाइक चोर शाकिर पुत्र मौहम्मद साबिर निवासी अशोक विहार,नरेन्द्र के आफिस के पास लोनी एवं नाजिम पुत्र खालिद निवासी हसीन मस्जिद के पास अशोक विहार लोनी को गिरफ्तार किया।

12 मई को अजय कुमार जैन निवासी शकरपुर दिल्ली की पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी चोरी का मुकदमा अजय कुमार जैन ने थाना शकरपुर दिल्ली में लिखवाया था। अभियुक्‍तगण शाकिर व नाजिम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts