सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी बॉर्डर पुलिस ने गश्त के दौरान तीन चोरो को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से असलाह ,जिंदा कारतूस ,नशीला पाउडर व चोरी की बाइक बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब चार बजे बन्थला फ्लाई ओवर के पास से पुलिस ने तीन अभियुक्तो मेहताब पुत्र अख्तर निवासी अपर कोर्ट नियर बाजार वाली मस्जिद थाना लोनी जिला गाजियाबाद ,सुमित उर्फ राहुल पुत्र प्रकाश निवासी नाईपुरा थाना लोनी बॉर्डर जिला गाजियाबाद व सफीक पुत्र हनीफ निवासी मौ0 तरीनान थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर हाल पता बालाजी मोटर्स प्रेमनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 सीएमपी 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस ,900 ग्राम नशीला पाउडर व 1 बाइक दिल्ली से चोरी की बरामद हुई।जिन्हें जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…