सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लुटेरा पकड़ा जिसके पास से एक मोटरसाइकिल 315 बोर का तमंचा व 11 हजार की नगदी पुलिस ने बरामद कर कई मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने लुटेरे को संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
लूटी गई अंगूठी चलते-फिरते आदमी को बेच दी थी और पैसे आधे आधे बांट लिए थे। अभियुक्त ने बताया कि इसके बाद उसने व साथी जावेद ने बलराम नगर स्थित लक्ष्मी कम्युनिकेशन से एक सोने की चैन अंगूठी व 5000 रुपये लूटे थे। वहाँ भी चैन अंगूठी चलते फिरते आदमी को बेचकर रुपये बांट लिए थे।पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है और दूसरे साथी जावेद की तलाश में जुट गई है।सीओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे पंजिकृत है। उन्होंने बताया कि यह लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले फौजी बदमाश का साथी है। जिसके साथ इसने मिलकर दिल्ली पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर चुका है और महिला आरक्षी पर भी गोली चलाई थी जो बाल बाल बच गयी थी। इसके साथी फौजी की सोनिया बिहार पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…