Categories: Crime

पुलिस बदमाशो की बीच मुठभेड़ में एक घायल, इनामी बदमाश को दबोचा

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली अंतर्गत आने वाली चिरोड़ी चौकी क्षेत्र में शनिवार की मध्य रात्रि 1 बजे पुलिस व बदमाशों बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि शनिवार देर रात दो बदमाश बागपत की तरफ से आ रहे थे । जैसे ही पुलिस ने उनको रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश का नाम फिरोज निवासी प्रेम नगर लोनी है। फिरोज पर लोनी कोतवाली से 25000 रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एवं तमंचा सहित 315 बोर के जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। एसपी ने बताया कि फिरोज पर कई अपराधिक मामलों में दो दर्जनों से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वही पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts