आसिफ रिज़वी
मऊ. पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 08.07.2019 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मुंशीपुरा न्यायालय रोड हयात सेंटर के पास दबिश देकर तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाईकिलें व एक मोटरसाईकिल के कटे हुये पार्ट्स बरामद किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध 294/19 धारा 411,413,414,420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित मिश्रा स्वाट टीम, का0 सर्वेश यादव, का0 नीरज शर्मा, का0 अवधेश कुमार, का0 अजय यादव, का0 अनिल यादव, का0 रितेश राय व आरक्षी चालक शत्रुधन स्वाट टीम तथा उ0नि0 शिवसागर यादव थाना कोतवाली, उ0नि0 विनोद तिवारी, उ0नि0 सुभाष यादव, का0 प्रभात त्रिपाठी, का0 शिवराम, का0 वीरु यादव, का0 जितेन्द्र थाना कोतवाली थे। उक्त गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…